वाराणसी। संकट मोचन स्थित रश्मि नगर में जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश इकाई द्वारा संगठनात्मक विस्तार के क्रम में जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी समिति द्वारा विभिन्न पदो पर विभिन्न स्तरीय कमेटीयो का गठन और पदाधिकारियों का मनोनय किया गया। जिसमें सर्वेश कुमार रघुवंश राय प्रदेश संगठन महासचिव उत्तर प्रदेश नरेंद्र कुमार राय प्रदेश संगठन कार्यकारी अध्यक्ष रजनीश कुमार सिंह जिला संगठन का कार्यकारी अध्यक्ष पुनीत यादव मीडिया प्रभारी पीयूष राय अजय राय ब्लॉक कर्यकारी अध्यक्ष को मनोनीत किया गया। सभी को पदमाकर सिंह सोनी प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर मनोनीत पत्र देकर नवनियुक्त किया गया।
श्री सोनी ने कहा कि जनता पार्टी उत्तर प्रदेश द्वारा उपरोक्त सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक जिम्मेदारी सौपते हुए हमें अपार खुशी की अनुभूति हो रही है और मैं यह आशा करता हूं कि नवनियुक्त सभी पदाधिकारी मिशन 2024 को ध्यान में रखते हुए जनता पार्टी की संगठन को बूथ स्तर तक ले जाने और आम जनता में जनता पार्टी की प्रासंगिकता को स्थापित करने का काम करेंगे जनता पार्टी शिर्घ सभी 80 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बूथ स्तरीय कमेटीयो के गठन के कार्य को संपादित करने के लिए जनता के बीच निकल पड़ी है।
जनता पार्टी के विस्तार के लिए कमेटियों का हुआ गठन

More Stories
चैरसिया समाज ने नागपंचमी महोत्सव धूमधाम से मनाया
भारत माता मंदिर से हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का आवाह्न
समाज सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं-राज्यमंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र